जमशेदपुर, फरवरी 13 -- फोटो ट्रैक पर है जमशेदपुर। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार मुलाकात कर झारखंड से जुड़े विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने तथा सहकारिता क्षेत्र के विस्तार और सशक्तिकरण के उपायों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। बंटी ने राज्य की वर्तमान परिस्थितियों से मंत्री को अवगत कराते हुए जनहित से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया। मुलाकात को सकारात्मक और सार्थक बताते हुए उन्होंने कहा कि इससे राज्य के विकास एवं संगठनात्मक कार्यों को नई दिशा मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...