सीवान, दिसम्बर 7 -- सीवान। जिले की समाजसेविका व भाजपा नेत्री रुपल आनंद को अमित शाह युवा संगठन बिहार का महिला अध्यक्ष बनाया गया है। रुपल आनंद को यह नई जिम्मेदारी मिलने से विशेषकर जिले की महिलाएं फूले नहीं समा रही हैं। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष व इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष सुनीता जायसवाल,सचिव रश्मि गिरी, सोनी शोएब, सुनीता कुशवाहा, सीमा चौधरी, विकास साहू, आर्यन गिरि आदि ने बधाई दी है। रुपल आनंद का फूलमाला, गुलदस्ता व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...