खगड़िया, अक्टूबर 25 -- बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बिहार दौरे का आज दूसरा दिन है। इस दौरान उन्होने खगड़िया में चुनाव सभा को संबोधित किया। शाह ने भ्रष्टाचार को लेकर आरजेडी और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होने कहा कि केंद्र में 11 साल से हमारी सरकार है, लेकिन आज तक मोदी और नीतीश सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं है। वहीं आरजेडी चीफ पर करप्शन का आरोप लगाते हुए आधा दर्जन घोटाले गिनाए। शाह ने कहा कि लालू ने चारा घोटाला, लैंड फॉर जॉब घोटाला, आईआरसीटी घोटाला, अलकतरा घोटाला, बाढ़ राहत घोटाला, बीपीएससी भर्ती घोटाला, एबी एक्सपोर्ट घोटाला, और आय से अधिक संपति का घोटाला किया है। बिहार में जब से आरजेडी की सरकार आई तो तो घोटाले ही घोटाले हुए। उन्होने कांग्रेस को भी भ्रष्टाचार पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.