बिहारशरीफ, मई 22 -- अमित बने राजद किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष फोटो 22मनोज01 राजद के किसान प्रकोष्ठ के नये जिलाध्यक्ष अमित राज का स्वागत करते कार्यकर्ता। शेखपुरा, निज संवाददाता। राजद के किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल कृष्ण ने शेखपुरा में संगठन को मजबूत एवं धारदार बनाने के लिए अमित राज यादव उर्फ उपेन्द्र को प्रकोष्ठ का नया जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अगले पन्द्रह दिनों के अन्दर सभी पंचायतों में कमेटी गठन करने का निर्देश दिया है। नवमनोनीत जिलाध्यक्ष ने बताया कि हर गांव में बूथ लेवल पर संगठन को मजबूत किया जाएगा। नये जिलाध्यक्ष को राजेन्द्र यादव, संजय गोप, सोनू साव, जनार्दन यादव, रामसागर यादव व अन्य ने बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...