दुमका, जनवरी 12 -- अमित झा अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में हुए सम्मानित दुमका, प्रतिनिधि। सिदो कान्हू सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दुमका के सीनियर असिस्टेंट शिक्षक और अंग्रेजी के विभाग अध्यक्ष अमित झा को जमशेदपुर में काव्य किरण के बैनर तले राष्ट्रीय स्तर के अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में सम्मानित किया गया। उन्हें मोमेंटो और शॉल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जमशेदपुर की विधायक पूर्णिमा साहू थीं। अमित झा ने अपनी मशहूर कविताएं मुझे भी जीना है संसार की डोर बेटियां और एक अंग्रेजी कविता नेचर एम्बेलिशेज अस सुनाईं। लोगों ने उनकी कविताओं की बहुत तारीफ़ की। अमित झा को 13 जनवरी को वाराणसी में राष्ट्रीय स्तर के कवि सम्मेलन हिंदी है हम में आमंत्रित किया गया है और वे इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि है। सिदो कान्हू उच्च विद्यालय के सचिव प...