नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- नमक-शमक वाले शेफ हरपाल सिंह सोखी ने एक पॉडकास्ट में बॉलीवुड से जुड़ी कुछ इंट्रेस्टिंग बातें बताई हैं। उन्होंने बताया कि जुहू बीच का सेंटोर होटल स्टार्स का अड्डा था। वहां उन्होंने धर्मेंद्र के बेटों की शादी, फिल्मफेयर और कई इवेंट्स देखे। शेफ ने ये भी बताया कि माधुरी दीक्षित और श्रीदेवी क्या खाती थीं। उन्होंने अमिताभ बच्चन की तारीफ की और बताया कि कैसे वह बचपन में अभिषेक बच्चन को खाना छोड़ने पर डांटते थे।चाइनीज रेस्ट्रॉन्ट में आती थीं माधुरी शेफ हरपाल सिंह सोखी सिद्धार्थ कन्नन के शो पर थे। उनसे बॉलीवुड के कुछ किस्से बताने को कहा गया तो शेफ ने बताया कि जुहू के सेंटोर होटल में उन्होंने बहुत इवेंट देखे हैं। बोले, 'हमने धर्मेंद्र के बेटों की शादी देखी, फिल्मफेयर देखा और बहुत कुछ देखा। माधुरी दीक्षित का राइज देखा है। वह चा...