देवरिया, जनवरी 9 -- देवरिया, निज संवाददाता। धोखाधड़ी के मामले में देवरिया जेल में बंद पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर की तबीयत में सुधार होने के बाद शुक्रवार को पीजीआई से डिस्चार्ज हो गए। इसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें जिला कारागार देवरिया लाया गया। शाम करीब साढ़े सात बजे वे जिला कारागार पहुंचे। लखनऊ के गोमतीनगर के विराम खंड निवासी अमिताभ ठाकुर ने 1999 में देवरिया में एसपी रहने के दौरान पत्नी नूतन के नाम से औद्योगिक क्षेत्र में प्लाट खरीदा था। प्लाट खरीदने के दौरान नूतन ठाकुर की जगह नूतन देवी व पति का नाम अमिताभ ठाकुर की जगह अभिजात लिखा गया। सितंबर 2025 में इस मामले में लखनऊ के ताल कटोरा थाने में केस दर्ज हुआ था। 10 दिसंबर को पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर सीजेएम न्यायालय में पेश किया, जहां से वह जेल भेज दिए गए। 6 जनवरी की रात अचानक उ...