कार्यालय संवाददाता, अप्रैल 19 -- सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का प्रयागराज से गहरा रिश्ता है। यहां उनका जन्म हुआ और बचपन गुजरा। उनके पिता हरिवंश राय बच्चन ठेठ इलाहाबादी थे। पूरब का ऑक्सफोर्ड कहे जाने वाले इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने अमिताभ और हरिवंश राय बच्चन से शहर के रिश्ते को अब एक नया मुकाम दिया है। विश्वविद्यालय ने अपने विज्ञान परिषद का नाम महान कवि और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के पिता हरिवंश राय बच्चन के नाम पर रख दिया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन के इस निर्णय से शैक्षणिक और सांस्कृतिक विरासत को और समृद्ध बनाने में बल मिलेगा। अब विज्ञान परिषद को इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अंग्रेजी के पूर्व प्रोफेसर और प्रसिद्ध कवि हरिवंश राय बच्चन सांस्कृतिक केंद्र के नाम से जाना जा रहा है। प्रो. हरिवंश राय बच्चन सांस्कृतिक केंद्र (पूर्व में विज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.