बरेली, दिसम्बर 9 -- बरेली। रविंद्र नाथ टैगोर क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को न्यू जेनरेशन और रविंद्र नाथ टैगोर क्रिकेट अकादमी के बीच मुकाबला हुआ। टॉस जीतकर न्यू जेनरेशन ने पहले बल्लेबाजी की और 40 ओवर में मात्र 72 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से शिव वर्मा और प्रिंस दिवाकर ने 10-10 रन बनाए। रविंद्र नाथ टैगोर अकादमी के अमित यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट और अंश यादव ने तीन विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए अकादमी ने 12 ओवर में आठ विकेट शेष रहते जीत दर्ज की। आयुष सैनी ने नाबाद 43 रन, हर्ष प्रताप ने 13 और यश ने 12 रन बनाए। न्यू जेनरेशन की ओर से असद व अरुण ने एक-एक विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच अमित यादव चुने गए। टूर्नामेंट सचिव मनीष सिंह ने बताया कि अगला मैच एसआरएमएस जूनियर और कोर्सेज क्रिकेट अकादमी के बी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.