रायबरेली, फरवरी 12 -- रायबरेली,संवाददाता। भाजपा के अमावां ब्लॉक के भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष को बीते बुधवार रात फोन पर जान से मारने की धमकी मिली। भाजपा नेता अपने साथियों के साथ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देते हुए मामले में जांच के बाद कार्रवाई किए जाने की मांग की। भाजपा नेता का कहना है कि गांव में उनका पड़ोसी से सहन की भूमि को लेकर मामूली विवाद हुआ था। इसी को लेकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। एसपी ने मामले में जांच के बाद कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। मिल एरिया थाना क्षेत्र के दाउदनगर गांव के रहने वाले भाजपा के अमावां ब्लॉक के पूर्व मंडल अध्यक्ष वासुदेव सिंह उर्फ भोलई सिंह का पड़ोसियों से सहन की भूमि को लेकर कुछ विवाद चल रहा है। बीते बुधवार की रात करीब आठ बजे भाजपा नेता को फोन पर जान से मारने की धमकी देते हुए विवादित भूमि...