रुद्रपुर, फरवरी 17 -- नानकमत्ता। अमावस्या पर गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में संगत ने मत्था टेककर सुख, स्मृद्धि की कामना की। मंगलवार को तड़के से ही संगत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब पहुंची। यहां पवित्र सरोवर में स्नान कर मत्था टेका। पंजा साहिब की परिक्रम की। धार्मिक अजायबघर पहुंचकर गुरुओं का इतिहास जाना। अमावस्या पर धार्मिक दीवान का आयोजन किया गया है। यहां धार्मिक जत्थे गुरुओं की महिमा का गुणगान कर रहे हैं। लंगर हाल में प्रसाद छखा। गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी की ओर से संगत के लिए सभी इंतजाम किये हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...