पलामू, अक्टूबर 8 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। छठमहापव में मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र की उत्तरी सीमा पर सिंगरा स्थित अमानत के घाट पर शहर के बड़ी संख्या में व्रती पहुंचती हैं। करीब-करीब सभी संपन्न परिवारों के उपासक और प्रशासनिक पदाधिकारियों के सदस्य अमानत घाट पर ही छठ करते हैं। यह घाट अमानत और जिंजोई नदी के संगम से प्रारंभ होकर कोयल और अमानत नदी के संगम तक करीब तीन किलोमीटर में फैला हुआ है। हालांकि उपासकों की ज्यादा संख्या जिंजोई संगम से रेलवे पुल तक जुटती है। वर्तमान में घाट तक पहुंचने वाले सभी रास्ते में झाड़ियां उगी हुई है जबकि घाट पर पानी बह जरा है। कचरों का भी अंबार घाट के पास लगा हुआ है। आसपास के लोगों ने बताया कि मुख्य सड़क से रोड नदी तक रास्ते को व्यवस्थित करने की आवश्यकता है। छठ घाट पूजा स्थल बिल्कुल भी साफ नहीं है जिसके कारण श्रद्धालु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.