आगरा, मार्च 18 -- अमांपुर-मोहनपुर मार्ग के चौड़ीकरण व सुद्रणीकरण को शासन की मंजूरी मिल गई है। इस जर्जर मार्ग के निर्माण के बाद दोनों कस्बा के साथ ही दर्जनभर गांवों के लोगों का आवागमन सुविधाजनक तरीके से होगा। अमांपुर से लेकर मोहनपुर तक का 12 किलोमीटर मार्ग काफी समय से जर्जर था। स्थानीय लोग इस मार्ग के निर्माण की मांग करते आ रहे थे। अमांपुर के विधायक हरिओम वर्मा ने भी इस मार्ग के निर्माण का प्रस्ताव प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिया था। जिसके बाद शासन ने इस मार्ग के चौड़ीकरण व सुद्रणीकरण को मंजूरी दे दी। विधायक ने बताया कि 12 किलोमीटर मार्ग के निर्माण में 1240.30 लाख रूपये की लागत आएगी। सड़क निर्माण के साथ ही चौड़ीकरण से लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। लोक निर्माण विभाग अब इस सड़क की टेंडरिंग की प्रक्रिया शुरू करेगा। जिसके बाद म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.