बस्ती, अप्रैल 3 -- बस्ती। शहर कोतवाली थानाक्षेत्र के अमहट पुल के पास हुए सड़क हादसे में गौतम इंटर कॉलेज पिपरा गौतम के सहायक अध्यापक प्रताप सिंह की मौत हो गई। वह रामपुर जनपद के मूल निवासी थे और बस्ती नगर क्षेत्र के पिपरा गौतम स्थित गौतम इंटर कॉलेज में अंग्रेजी विषय के सहायक अध्यापक थे। बताया जा रहा है कि शहर के डमरूआ में किराए का मकान लेकर रहते थे। आवास पर पैदल जाते वक्त अमहट पुल के पहले हाईवे के निकट सर्विस लेन पर पहुंचे थे। तभी दूसरी तरफ से तेज़ गति से आ रहे बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। विद्यालय के अध्यापकों तथा अन्य लोगों की सहायता से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से उन्हें उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही दम तोड़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.