बागेश्वर, जुलाई 23 -- नगर के लिए बनी अमसरकोट पेयजल योजना का मुख्य पाइप क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे आधे नगर की पानी की आपूर्ति प्रभावित हो गई। लोग सुबह से पानी को तरसते रहे। हैंडपंपों तथा प्राकृतिक स्रोतों से पानी ढोकर लोगों ने अपनी प्यास बुझाई। जल संस्थान से जल्द आपूर्ति सुचारू करने की मांग की है। बागेश्वर नगर दो-दो नदियों के बीच बसा है। इसके बाद भी यहां पानी का संकट बना रहता है। सबसे अधिक परेशानी मंडलसेरा व तहसील मार्ग में रहती है। गत दिनों पांच दिन तक मजियाखेत क्षेत्र में पांच दिन तक पानी की आपूर्ति ठप रही। एक दिन पहले वह समस्या सुलझी तो बुधवार को बागेश्वर नगर के लिए बनी अमसरकोट पेजयल योजना का मुख्य पाइप क्षतिग्रसत हो गया। इससे नदीगांव, तहसील रोड, आदर्श कॉलोनी, सैंज, कफलखेत, मजियाखेत, लोनिवि कालोनी समेत आधे नगर की पेयजल आपूर्ति ठप हो गई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.