अमरोहा, फरवरी 27 -- अमर सिंह पीजी कॉलेज के सात दिवसीय रासेयो शिविर में गुरुवर को स्वच्छता अभियान दिवस मनाया गया। आयोजन का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष प्रबंधक अशोक सैनी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनों का भारत बनाने का संकल्पल लिया है। इसके लिए देश के प्रत्येक नागरिक को अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर जिम्मेदारी निभानी होगी। कहा कि रोगों से दूर रहने के लिए साफ सफाई जरूरी है। मनुष्य का पहला सुख निरोगी काया ही है। इस दौरान प्राचार्य डा.अशोक कटारिया, समरपाल सैनी, रूपा चौधरी, निसार अहमद, विजयपाल सैनी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...