रांची, जनवरी 8 -- ओरमांझी, प्रतिनिधि। अमर शहीद टिकैत उमरांव सिंह और शेख भिखारी का 169वां शहादत दिवस गुरुवार को गौरव के साथ मनाया गया। चुटुपालू घाटी स्थित उस ऐतिहासिक बरगद के पेड़ के नीचे, जहां अंग्रेजों ने दोनों वीरों को फांसी दी थी उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके साथ ही टिकैत उमरांव के गांव खटंगा और शेख भिखारी के गांव खुदिया-लोटवा में भी कार्यक्रम आयोजित हुए। श्रद्धांजलि देनेवालों में केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, मंत्री हफीजुल हसन, राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू, गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, विधायक राजेश कच्छप, रामगढ़ विधायक ममता देवी, पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, सुप्रियो भट्टाचार्य, रामकुमार पाहन और लंबोदर महतो मुख्य रूप से शामिल थे। मंत्रियों और विधायकों ने शहीदों के वंशजों से भेंटकर उनका सम्मान किया। ...