बदायूं, जुलाई 6 -- बदायूं, संवाददाता। निवेशकों से 200 करोड़ रुपये की ठगी का मामला मुख्यमंत्री के संज्ञान में पहुंचने के बाद पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने के आदेश के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश देना शुरु कर दी है। मुख्यमंत्री की सख्ती के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, डीआईजी की टीम ने भी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अपना जाल बिछा दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शुक्रवार को सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता व बार एसोसिएशन के महासचिव अरविंद सिंह परमार ने लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री से मुलाकात की। बार महासचिव ने मुख्यमंत्री को बताया कि बरेली शहर के मोहल्ला कटरा चांद खां निवासी शशिकांत मौर्य,सूर्यकांत मौर्य व श्रीकांत मौर्य ने बदाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.