अमरोहा, फरवरी 6 -- अमरोहा। फाल्गुन कांवड़ यात्रा के मद्देनजर परिवहन निगम ने हरिद्वार के लिए अतिरिक्त बस सेवा शुरू की है। शुक्रवार को कई बसों को हरिद्वार भेजा गया। हरिद्वार के लिए बस संचालन के रफ्तार पकड़ने के बाद शिवभक्तों की राह आसान हुई है। फाल्गुन महाशिवरात्रि का पर्व नजदीक है। शिवभक्त गंगा जल लाने के लिए हरिद्वार रवाना हो रहे हैं। हर-हर महादेव, बोल बम के जयकारे लगाते हुए शिवभक्त हरिद्वार की ओर कूच कर रहे हैं। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर अमरोहा डिपो से भी हरिद्वार के लिए बस सेवा संचालित की गई है। बस संचालन के रफ्तार पकड़ने पर शिव भक्तों की राह आसान हुई है। कांवड़ियों की चहलकदमी के बीच क्षेत्र का माहौल भक्तिमयी बना है। अमरोहा रोडवेज डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक केसी गौड़ ने कांवड़ यात्रा के मद्देनजर हरिद्वार के लिए अतिरिक्त बसों का संच...