अमरोहा, फरवरी 3 -- गन्ने की फसल में रेड रोट (लाल सड़न) रोग के चलते उत्पादन में भारी गिरावट देखी जा रही है। उत्पादकता भी बुरी तरह प्रभावित है। इसका सीधा असर चीनी मिलों पर पड़ रहा है। नवंबर से अप्रैल तक चलने वाला पेराई सत्र इस बार मार्च के मध्य में ही दम तोड़ सकता है। आने वाले दिनों में शुगर मिलों के सामने गन्ने का संकट मंडरा सकता है। आशंका है कि कई चालू मिलों को मार्च में ही बंद कर देना पड़ेगा। चीनी उत्पादन में भी कमी आने का अनुमान है। जिले में एक लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल पर गन्ने की खेती की जा रही है। किसान दस शुगर मिलों को गन्ने की सप्लाई करते हैं। जिले में तीन शुगर मिलें संचालित हैं। इसके अलावा सात मिलें अन्य जनपदों में संचालित हैं। अन्य जनपदों में संचालित शुगर मिलों के सेंटर जिले में संचालित हैं। टाप शूट बोरर और रेड राट (लाल सड़न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.