अमरोहा, नवम्बर 20 -- गुरुवार सुबह आसमान में घना कोहरा छाया रहा। जिसके चलते यातायात प्रभावित रहा। सूर्य देव के दर्शन देने पर कोहरा छंटा तो यातायात सुचारू हो सका। वाहन चालकों ने राहत भरी सांस ली। सर्दी बढ़ने लगी है। सुबह के वक्त कोहरा छाने पर लोगों को सर्दी का अहसास हो रहा है। लोग अब गर्म कपड़े पहन कर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। गुरुवार सुबह भी आसमान में घना कोहरा छाया रहा। बाइक सवार लोग घरों से बाहर निकले तो उन्हें सर्दी का अहसास हुआ। वहीं कोहरे की वजह से नेशनल व स्टेट हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। सूर्यदेव ने दर्शन दिए तो यातायात सुचारू हुआ। लोगों को भी ठंड से कुछ राहत मिली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.