अमरोहा, मई 25 -- क्षेत्र के गांव दाऊद सराय में शनिवार सुबह बंद पड़े ईंट भट्ठे में तेंदुआ घुस गया। ग्रामीण मौके पर लाठी डंडे लेकर पहुंच गए। उन्होंने तेंदुए की सूचना पुलिस और वन विभाग को दी। 15 घंटे की मशक्कत और पिंजरा लगाये जाने के बाद भी तेंदुआ नहीं पकड़ा जा सका है। शहर की सीमा से सटे गांव दाऊद सराय में किसान महावीर सिंह का परिवार रहता है। जंगल में उनके खेत के पास एक ईंट भट्ठा है, जो करीब छह साल से बंद है। शनिवार सुबह करीब 6:15 बजे महावीर सिंह अपने खेत पर गए थे कि इसी दौरान उनकी नजर भट्टा परिसर में घूम रहे तेंदुए पर पड़ी। जिसे देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत ही गांव पहुंचकर ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण लाठी-डंडों लेकर मौके पर पहुंच गए और ईंट भट्ठा परिसर को चारों तरफ से घेर लिया। मामले की जानकारी वन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.