गजरौला (अमरोहा), सितम्बर 22 -- यूपी के अमरोहा में एक फैक्ट्री से सोमवार रात करीब आठ बजे गैस के रिसाव से अफरा-तफरी मच गई। फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारियों को सेफ कमरे में शिफ्ट किया गया। वहीं आसपास के कई मोहल्लों में लोगों का दम घुटने लगा और सांस लेना तक दूभर हो गया। लोग खांसी से परेशान हो गए। प्रदूषण विभाग से लेकर स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की। शहर के मंडी धनौरा मार्ग पर संचालित एक फैक्ट्री में सोमवार शाम कर्मचारियों की शिफ्ट बदली थी। दूसरी शिफ्ट के कर्मचारी काम करने के लिए फैक्ट्री में चले गए। रात करीब आठ बजे अचानक फैक्ट्री से जहरीली गैस का रिसाव होने लगा। कुछ ही देर में गैस की वजह से आसमान में धुंध छाने लगी। रिसाव की जानकारी होने पर कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। जानकारी पर फैक्ट्री के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। सबसे पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.