अमरोहा, फरवरी 24 -- गजरौला (अमरोहा), संवाददाता। तिगरी मार्ग पर सोमवार देर रात शराब की दुकान के पास स्थित एक कैंटीन में खूनी संघर्ष हो गया। मामूली कहासुनी के बाद हमलावरों ने कैंटीन संचालक की कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार दी। वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। घायल को नाजुक हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं, पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए इसे गोलीबारी के बजाय मारपीट का मामला बता रही है। थाना क्षेत्र के गांव कुमराला निवासी भूपेंद्र उर्फ भोला की तिगरी मार्ग पर पक्के पुल के पास शराब के ठेके के साथ कैंटीन है। सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे भूपेंद्र अपनी दुकान पर मौजूद था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और किसी बात को लेकर भूपेंद्र से उलझ गए। विवाद इतना बढ़ा कि युवकों में शामिल एक हमलावर ने भूपेंद्र की कनपटी ...