अमरोहा, फरवरी 4 -- मौसम में बदलाव के बीच जिले के आसमान में तेज हवा के साथ बादल उमड़ रहे हैं। बारिश की संभावना जताई जा रही है। गरज के साथ छीटें पड़ सकते हैं। अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में भी गिरावट आएगी। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जताई है। मंगलवार सुबह जिले में एकाएक बदले मौसम के मिजाज के बीच ठंडक छा गई। सर्दी से बचाव के लिए लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। सरसों व आलू उत्पादक किसानों की मुश्किल भी बढ़ गईं। सरसों की फसल अब धीरे-धीरे पकने लगी है। ऐसे में यदि तेज हवा के साथ बारिश होती है तो फसल गिरने से किसानों को भारी नुकसान होगा, उत्पादन में गिरावट आएगी। वहीं आलू की फसल भी तैयार हो चुकी है। बारिश होने पर आलू की फसल में भी नुकसान होगा। जिला कृषि अधिकारी बबलू कुमार के मुताबिक मौसम में बदलाव ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.