अमरोहा, मई 16 -- जिले में शुक्रवार सुबह अचानक मौसम ने करवट बदली। सुबह के समय आसमान में घने बादल छा गए। तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम में बदलाव से गर्मी से बेहाल लोगों को राहत मिली है। ठंडी हवाओं और बादलों की छांव ने मौसम खुशनुमा बना दिया। तापमान में गिरावट दर्ज की गई। किसानों को अच्छी बारिश की उम्मीद जगी है। शुक्रवार सुबह जिले का अधिकतम तापमान 33 व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जिले में लोग बीते कई दिनों से गर्मी से परेशान थे। गर्मी से राहत पाने के लिए तरह-तरह के उपाय कर रहे थे, लेकिन राहत नहीं मिल रही थी। इस बीच शुक्रवार सुबह आचनक मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से ही आसमान में बादल डेरा जमाए रहे। गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हुई। तापमान में गिरावट आई और लोगों को चिलचिलाती धूप से निजात मिली। मौसम में इस बदलाव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.