अमरोहा, मई 26 -- अमरोहा रोडवेज डिपो में 25 महिलाओं का चयन कंडक्टर पद पर हुआ है। चयनित महिलाओं ने परिचालक पद पर ज्वाइन कर लिया है। जल्द ही महिला कंडक्टर बसों में टिकट काटती नजर आएंगी। अमरोहा डिपो से विभिन्न मार्गों के लिए 100 बसें संचालित होती हैं। जल्द ही ग्रामीण बस सेवा भी शुरू होने वाली है। रोडवेज बसों के हिसाब से डिपो में कंडक्टर कम थे। इसके चलते बसों का संचालन प्रभावित हो रहा था। लेकिन अब डिपो को 25 महिला संविदा कंडक्टर और मिल गई हैं। इससे बसों के संचालन में सुधार आएगा। एआरएम अनिल कुमार ने इसकी पुष्टि की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.