अमरोहा, अक्टूबर 14 -- अमरोहा। रामलीला मैदान में चल रहे अमरोहा ट्रेड फेयर में जिला प्रशासन की ओर से हर दिन फेयर के स्टॉल्स से खरीदारी करने वाले 10 भाग्यशाली लोगों को लकी ड्रॉ के जरिए उपहार दिए जाएंगे। फेयर 18 अक्तूबर तक चलेगी। फेयर में स्थानीय हस्तशिल्प, माटी कला, खादी, महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को बढ़ावा दिया जा रहा है। उद्योग विभाग, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, माटी कला बोर्ड, हथकरघा एवं वस्त्र उद्योग विभाग, रेशम विभाग, ग्राम्य उद्योग, युवा कल्याण, श्रम विभाग, पीएफडीसी, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से जुड़ी इकाइयों के स्टॉल्स लगाए गए हैं। यहां से उत्पाद की खरीद पर खरीदार को लकी ड्रॉ में शामिल किया जाएगा। रोजाना चुने जाने वाले विजेताओं को आकर्षक उपहार मिलेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.