अमरोहा, फरवरी 15 -- मोहल्ला छेवड़ा में शनिवार देर रात लगभग 11 बजे दो गुटों के युवकों के बीच हुई मारपीट ने हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच कांवड़ियों पर पथराव किए जाने की अफवाह ने माहौल को और गरमा दिया और मौके पर भारी हंगामा शुरू हो गया। सूचना के बाद जब कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, तो उसे स्थानीय लोगों की भारी नाराजगी और विरोध का सामना करना पड़ा। पुलिस ने बमुश्किल हालात पर काबू पाया। पथराव में एक सिपाही समेत पांच लोग घायल हो गए। फिलहाल मोहल्ले में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए एहतियातन भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। घटना मोहल्ला छेवड़ा में कैलसा बाईपास की है। महाशिवरात्रि पर्व की वजह से मोहल्ले में काफी चहल-पहल थी और यहां स्थित शिव मंदिर में कांवड़िये रुके ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.