बांका, नवम्बर 13 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर में विधानसभा चुनाव का मतदान संपन्न होने के साथ ही अब प्रत्याशी के समर्थक हार-जीत की समीक्षा में जुट गए हैं। शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र में भी चौक-चौराहों पर लोग अपने प्रत्याशी की जीत का दावा कर रहे हैं। जबकि अधिकांश लोग मोबाइल पर बूथों पर पड़े वोटिंग की समीक्षा कर रहे हैं। अमरपुर में मतदान के बाद जो स्थिति दिख रही है उसमें एनडीए एवं महागठबंधन के बीच सीधी एवं कांटे की टक्कर है। हालांकि दोनों ही गठबंधन के कार्यकर्ता एवं समर्थक इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं हैं। घंटों तक सभी बूथों की समीक्षा कर अपने प्रत्याशी को 15 से 20 हजार की जीत का दावा कर रहे हैं। मालूम हो कि अमरपुर विधानसभा के शंभूगंज प्रखंड में 83226 लोगों ने एवं अमरपुर प्रखंड में एक लाख दस हजार 302 लोगों ने वोट डाले हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.