बांका, जुलाई 11 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता| अमरपुर प्रखंड क्षेत्र के 202 चयनित स्थलों पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संदेश का लाइव प्रसारण किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार ने वृद्ध, विधवा एवं दिव्यांग जनों के पेंशन की राशि चार सौ से बढ़ा कर 11 सौ रुपए कर दी है। मुख्यमंत्री द्वारा जारी संदेश में कहा गया है कि पेंशन प्राप्त करने वालों को सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर प्रदान करना सरकार की जिम्मेदारी ही नहीं बल्कि नैतिक कर्तव्य भी है। पेंशन की बढ़ी हुई राशि जून 25 से ही प्रभावी होगी। मुख्यमंत्री के लाइव प्रसारण के लिए प्रखंड में 202 जगहों का चयन किया गया है। जिसमें 118 स्कूल, 19 पंचायत भवन एवं 65 आंगनबाड़ी केंद्र शामिल हैं। इन सभी जगहों पर सभी आवश्यक चीजें उपलब्ध करा दी गई है तथा कार्यक्रम की सफलता एवं इसकी मॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.