छपरा, मार्च 23 -- छपरा, एक संवाददाता। अमरनाथ यात्रा जाने वाले श्रद्धालुओं की मेडिकल जांच शुरू हो गयी है।पहले की अपेक्षा इस बार भी दो हजार से अधिक श्रद्धालुओं को यात्रा में शामिल होने की उम्मीद है। इसको लेकर जय भोले भंडारी सेवादल के तत्वावधान में शहर के नूतन विभाग भवन में एक आम बैठक की गई जिसमें जिले के सभी प्रखंडों से काफी तादाद में श्रद्धालु बैठक में शामिल होने के लिए रविवार को पहुंचे थे। बैठक की अध्यक्षता सेवा दल के अध्यक्ष पप्पू चौहान ने की। बैठक में उपस्थित लोगों से 15 अप्रैल तक हर हाल में मेडिकल कराने का अनुरोध किया गया। इसके अलावा बैठक में उधमपुर में भंडारा लगाने, आने जाने के लिए रेलवे टिकट रिजर्वेशन कराने, जाने के लिए सहयोग करने समेत अन्य कई बिंदुओं पर चर्चा की गयी।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय किया गया कि सेवा दल के नेतृत्व में पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.