अमरोहा, जुलाई 12 -- गुरुवार रात शहर में खाद गुर्जर चौराहे से 38 शिवभक्तों का पहला जत्था बस से अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ। हर-हर महादेव के जयकारे लगाए गए। जत्थे को अनिल बंसल व राजीव अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रसाद भी वितरित किया गया। अनिल बंसल ने बताया कि दस दिवसीय यात्रा के दौरान जत्थे में शामिल शिवभक्त बाबा बर्फानी के साथ ही मां वैष्णो देवी, कांगड़ा देवी, ज्वाला देवी, नैना देवी, चिंतपूर्णि देवी, शाकुंभरी देवी, चंडी देवी व मंशा देवी के दर्शन भी करेंगे। इस दौरान संजय, अनुज, राहुल, हिमांशु, प्रबल, दयानंद शर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.