फरीदाबाद, मई 10 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव का प्रभाव अमरनाथ यात्रा पर भी पड़ा है। दोनों देश के बीच तनाव को देखते हुए लोग अब अमरनाथ यात्रा के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने से बच रहे हैं। जिले में अमरनाथ यात्रा के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने वालों की संख्या में भारी गिरावट आई है। शुक्रवार को बीके अस्पताल में मात्र दो ही सर्टिफिकेट बने। बता दें कि अमरनाथ के तीर्थ यात्रियों को बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग से अपना मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाना होता है। श्रद्धालु उसके बिना अमरनाथ यात्रा पर नहीं जा सकता। सर्टिफिकेट बनवाने के बाद श्रद्धालु को अमरनाथ श्राइन बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर अपने पंजीकरण करना होता है। उस पर मेडिकल सर्टिफिकेट अपलोड करने के बाद यात्रा में शामिल होने की अनुमति मिलती है। इसके तहत ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.