रामबन, जुलाई 5 -- जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में अमरनाथ यात्रा कर रहे कम से कम 36 श्रद्धालु घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब तीर्थयात्रियों के काफिले में शामिल एक अन्य बस ने चार बसों को पीछे से टक्कर मार दी। हादसा चंद्रकोट लंगर स्थल के पास उस समय हुआ, जब यात्रा का काफिला नाश्ते के लिए रुका था। पुलिस के अनुसार, तीर्थयात्रियों का काफिला नाश्ते के लिए निर्धारित विश्राम स्थल चंदरकोट में रुका हुआ था। इसी दौरान एक चलती बस के ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और वह खड़ी बसों से जा टकराई, जिससे कई बसों को क्षति पहुंची और यात्रियों को चोटें आईं। रामबन के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कुलबीर सिंह ने बताया, "काफिला नाश्ते के लिए चंदरकोट में रुका हुआ था। तभी पीछे से आई एक बस चार खड़ी बसों से टकरा गई। हादसे में लगभग 36 य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.