मथुरा, अप्रैल 6 -- उत्तर प्रदेश संगीत नाटक एकेडमी लखनऊ एवं डॉ. राजेंद्र कृष्ण संगीत महाविद्यालय द्वारा नवांकुर संगीत समारोह का आयोजन मंगलवार को अमरनाथ शिक्षण संस्थान के मातृकृपा ऑडिटोरियम में दोपहर 12 बजे से होगा। इसमें प्रदेश के विभिन्न नगरों से शास्त्रीय संगीत गायन, वादन एवं नृत्य की विभिन्न विधाओं के चयनित कलाकार भाग लेंगे, जो कथक नृत्य, ध्रुपद गायन, ठुमरी दादरा गायन सहित बांसुरी, संतूर, तबला और पखावज पर कला प्रदर्शन करेंगे। किंजल शर्मा, आर्यमन, प्रियांशु रावत, सूर्यकांत मिश्र, महिमा यादव, योगेश मिश्रा, अंशिका कटारिया को आमंत्रित किया गया है। संयोजक संगीताचार्य डॉ. राजेन्द्र कृष्ण अग्रवाल, एकेडमी निदेशक डॉ. शोभित कुमार नाहर, उपाध्यक्ष विभा सिंह, संस्कृति निदेशालय के निदेशक, संस्कृति विभाग के विशेष सचिव रवीन्द्र कुमार, संस्कृति एवं पर्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.