कौशाम्बी, जुलाई 7 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। भगवान भोलेनाथ के अद्भुत ज्योतिर्लिंग अमरनाथ स्थित बाबा बर्फानी के दर्शन को देवीगंज बाजार से दर्जनभर कांवरियों का जत्था सोमवार को रवाना हुआ। व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष अरुण केसरवानी ने सभी को अंगवस्त्र ओढ़ाकर शुभकामनाओं के साथ रवाना किया। नगर पंचायत दारानगर कड़ा धाम के देवीगंज बाजार से सोमवार को एक दर्जन कावरियों की टोली बाबा भोलेनाथ के अद्भुत शिवलिंग का दर्शन करने के लिए अमरनाथ रवाना हुआ। यात्रा में निकलने से पहले सभी कावरियो ने देवीगंज स्थित शिवचंडी काली मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से मां काली का पूजन कर यात्रा के सुखद होने का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उद्योग व्यापार मंडल कौशांबी जिलाध्यक्ष अरुण केसरवानी ने सभी कांवरियों को अंगवस्त्र ओढ़ाते हुए उनका मुंह मीठा कराया। इसके बाद यात्रा मंगलमय होने की शुभक...