शामली, मई 3 -- भारतीय किसान यूनियन हाईकमान द्वारा अमरदीप लाठियान को एनसीआर क्षेत्र का उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। जिससे कार्यकर्ताओं ने अमरदीप लाठियान का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया है। शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा ने संगठन का विस्तार करते हुए अमरदीप लाठियान पुत्र सुरेशपाल को एनसीआर क्षेत्र का उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। अमरदीप लाठियान को संगठन में उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने से संगठन मजबूत होगा। राजपाल शर्मा ने कहा कि चौधरी महेन्द्र सिंह टिकैत की नीतियों को आगे बढाये और संगठन को मजबूत बनाने का काम करे। इस दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने अमरदीप लाठियान का फूल मालाओं से स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...