रांची, दिसम्बर 18 -- रांची। झारखंड हाईकोर्ट में गैंगेस्टर अमन साहू के एनकाउंटर की सीबीआई जांच को लेकर दाखिल याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान प्रार्थी की ओर से सरकार के जवाब पर प्रति उत्तर दाखिल करने की मांग की गई। अदालत ने प्रार्थी के आग्रह को स्वीकार करते हुए अगली सुनवाई 16 जनवरी को निर्धारित की है। इससे पूर्व सरकार की ओर से जवाब दाखिल किया गया है। इस मामले में अमन साहू की मां ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की है। जिसमें कहा गया है कि उन्हें अमन साहू के एनकाउंटर किए जाने की आशंका थी। इस एनकाउंटर में शामिल पुलिस अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए ऑनलाइन आवेदन दिया गया था, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.