रांची, मार्च 11 -- झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू मंगलवार को पलामू में हुए एक एनकाउंटर में मारा गया। झारखंड में 150 से अधिक आपराधिक वारदातों में शामिल रहा अमन साहू पिछले तीन साल से जेल में बंद था। छत्तीसगढ़ के रायपुर से ही वह झारखंड में वह बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहा था। बुलेट से अपना खौफ कायम कर चुका अमन साहू अब 'बैलेट' की ताकत भी पाना चाहता था। वह विधायक बनने की ख्वाहिश पाल बैठा था, जो एनकाउंटर के साथ खत्म हो गई। अपराध के रास्ते राजनीति का रास्ता बिहार से यूपी तक कई बाहुबलियों ने पकड़ा। अमन साहू भी इसी दिशा में बढ़ना चाहता था। अमन जेल में रहते हुए विधायक बनना चाहता था। इसके लिए वह बड़कागांव विधानसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहता था। 2024 में विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए उसने कोर्ट से भी इजाजत मांगी थी, लेकिन उसकी मांग स्वीकार नहीं की ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.