भागलपुर, फरवरी 21 -- अकबरनगर संवाददाता नगर पंचायत अकबरनगर के श्रीरामपुर के आजाद क्रीड़ा मैदान में चल रहे श्रीरामपुर प्रीमियर लीग (सीजन-6)के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में अमन 11 भागलपुर की टीम ने इंग्लिश चिचरौन को हराकर फाइनल मे अपना स्थान बना लिया। टॉस जीतकर इंग्लिश चिचरौंन की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अमन 11 भागलपुर की टीम ने 14 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 227 रन बनाए। अबरार ने 55 रन और सायमंड ने 47 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लिश चिचरौंन की टीम 7 विकेट खोकर 188 रन ही बना पाई। अमन 11 भागलपुर के अबरार को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच मे निर्णायक की भूमिका गोलू और ऋतिक ने निभाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...