कटिहार, जून 25 -- अमदाबाद, संवाद सूत्र प्रखंड सभागार में मंगलवार को मनिहारी एसडीएम त्रिलोकी नाथ सिंह की अध्यक्षता में जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राहुल कुमार समेत दर्जनों जन वितरण प्रणाली के दुकानदार उपस्थित रहे। बैठक में राशन कार्ड धारकों के ई-केवाईसी को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। दुकानदारों ने अवगत कराया कि पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों की ई-केवाईसी करने में परेशानी हो रही है। इस दौरान मनिहारी एचडीएम त्रिलोकी नाथ सिंह ने बताया कि अमदाबाद प्रखंड में अब तक 79 प्रतिशत राशन कार्ड धारकों का ई-केवाईसी कार्य पूरा किया जा चुका है। सभी जन वितरण प्रणाली दुकानदारों को विभागीय निर्देशानुसार कार्यों को समयबद्ध एवं कुशलता से संपन्न करने का निर्देश दिया गया है। वही एसडीएम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.