कटिहार, जनवरी 17 -- अमदाबाद, संवाद सूत्र शुक्रवार को नगर पंचायत स्थित बाजार में सुबह से लेकर शाम तक पदाधिकारी एवं पुलिस प्रशासन के सहयोग से अतिक्रमण से मुक्त किया गया। अब बाजार चलने लायक बना है। अब सड़कें चौड़ी हो गई है, जाम से निजात मिल गई। ईओ अरविंद कुमार ने बताया कि चरक स्थान से लेकर सरस्वती चौक तक जेसीबी मशीन के माध्यम से अतिक्रमण हटाया गया है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत की अतिक्रमण पर पैनी नजर रहेगी। बोर्ड बैठक के बाद मुक्त कराए गए स्थल पर ब्रैकेटिंग कराई जाएगी, जिसके अंदर ठेला लगाकर दुकानदार अपना व्यवसाय कर सकेंगे। साथ ही चरक स्थान के समीप शौचालय का निर्माण कराया जाएगा तथा नगर पंचायत क्षेत्र को और अधिक सुंदर एवं व्यवस्थित बनाया जाएगा। मुख्य पार्षद बबलू मंडल ने बताया कि नगर का विकास ही हमारा लक्ष्य है। मौके पर अपर थाना अध्यक्ष विजय क...