लखनऊ, फरवरी 5 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता समाज कल्याण विभाग की ओर से चलाई जा रही मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग में पढ़ने वाले 77 छात्रों का यूपी पीसीएस-2024 की मुख्य परीक्षा में चयन हो गया है। प्रतिभावान गरीब युवाओं को यहां पर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त तैयारी कराई जा रही है। समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने सफल हुए छात्रों को शुभकामनाएं दी हैं। विभिन्न केंद्रों से मेधावी छात्रों ने यह सफलता अर्जित कर अभ्युदय कोचिंग का मान बढ़ाया है। राजधानी में भागीदारी भवन स्थित कोचिंग से 40 छात्रों, अलीगंज स्थित आदर्श परीक्षा केंद्र की कोचिंग से 20 छात्रों, हापुड़ स्थित राजकीय आईएएस व पीसीएस कोचिंग केंद्र से 17 छात्रों को चयन हुआ है। युवाओं को अभ्युदय कोचिंग में विद्यार्थियों को ऑफलाइन विशेषज्ञ कक्षाओं के साथ ही ऑनलाइन स्ट्डी...