सिमडेगा, फरवरी 6 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। नगर परिषद चुनाव में शनिवार से चुनाव प्रचार शुरु हो जाएगा। शनिवार को नगर परिषद चुनाव लड़ रहे सभी अभ्यर्थियों के बीच चुनाव चिंह का आवंटन कर दिया जाएगा। चुनाव चिंह आवंटन होने के बाद अभ्यर्थी पूरी तरह से चुनाव प्रचार में जुट जाएगें। बताया गया कि अध्यक्ष पद और वार्ड पार्षद के लिए अलग अलग चुनाव चिंह निर्धारित है। अभ्यर्थियों का नाम चुनाव आयोग द्वारा अधारित मापदंड के आधार पर सजाया जाएगा। फिर चुनाव चिंह आवंटन किया जाएगा। चुनाव चिेंह का प्रतीक का नमूना भी सभी अभ्यर्थियों को दिया जाएगा। विदित है कि सिमडेगा नगर परिषद क्षेत्र में अध्यक्ष पद के लिए आठ और वार्ड पार्षद के लिए 106 अभ्यर्थी मैदान में है। मतदान 23 फरवरी को निर्धारित है। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...