रामपुर, मार्च 27 -- मार्च में औसत से 15 मिलीमीटर बारिश कम होने का असर रामपुर वासियों को गर्मी के रूप में झेलना पड़ रहा है। दिन में चिलचिलाती धूप से लोग परेशान हैं, हालांकि रात में तापमान में कमी से मौसम अभी भी ठंडा बना हुआ है। मौसम का यह परिवर्तन लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डाल रहा है। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मार्च में ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। दोपहर के समय आसमान से आग बरसने लगी है। बुधवार को तापमान बढ़ने से तेज गर्मी का अहसास हुआ। दोपहर में घरों से निकलना मुश्किल हो गया। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा. आरके सिंह के अनुसार मार्च महीने में 20 से 25 मिलीमीटर बारिश हो जानी चाहिए। रामपुर में इस बार चार से पांच मिलीमीटर बारिश हुई ह...