नई दिल्ली, मई 6 -- मारुति सुजुकी इंडिया ने अप्रैल में अपनी लग्जरी सेडान सियाज को हमेशा के लिए बंद कर दिया था। बीते महीने कंपनी इस पर 40,000 रुपए का डिस्काउंट भी दे रही थी। इसके बाद भी कई डीलर्स के पास इसका स्टॉक बच गया था। ऐसे में स्टॉक खत्म करने के लिए कंपनी एक बार फिर इस महीने इस पर डिस्काउंट लेकर आई है। हालांकि, इस महीने कंपनी ने डिस्काउंट को 5000 रुपए घटाकर 35,000 रुपए कर दिया है। कंपनी ये डिस्काउंट कार के सभी वैरिएंट पर दे रही है। ये जरूरी नहीं कि सभी नेक्सा डीलर्स के पास इसका स्टॉक बचा हो। बता दें कि कंपनी ने सियाज को 2014 में लॉन्च किया था।मारुति सियाज के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस मारुति सुजुकी ने फरवरी 2024 में अपनी इस लग्जरी सेडान सियाज को नए सेफ्टी अपडेट किए थे। कंपनी ने इसमें 3 नए डुअल टोन कलर जोड़े हैं। डुअल टोन में ब्लैक रूफ के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.