गंगापार, सितम्बर 14 -- बरसात के बाद मांडा क्षेत्र के दो तीन ग्राम पंचायतों के दर्जनों गांवों में मेजा व मांडा क्षेत्र के आठ जंगली नालों का बरसाती पानी अभी तक भरे होने से तमाम किसानों की खेती जलमग्न होकर बर्बाद हो गयी है। इन गांवों में इस समय भी तालाब की दशा बनी हुई है, लेकिन बरसाती पानी के निकास की व्यवस्था न तो स्थानीय प्रशासन कर पा रहा है और न ही जन प्रतिनिधि रुचि ले रहे हैं, जिससे किसानों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। दो दिन पहले खेत में भरे बरसाती पानी में डूबने से ही मौसेरे मासूम भाई बहन की मौत भी हो चुकी है। मांडा क्षेत्र के बरहा कला, नेवढ़िया, ढिलिया, ढेढ़रा, मसौली, ऊंटी आदि ग्राम पंचायतों के दर्जनों गांव चारों ओर पहाड़ी क्षेत्र से घिरे काफी गड्ढे नुमा क्षेत्र में हैं। बरसात के बाद इन ग्राम पंचायतों के गांवों में मेजा के अंतरी, अमिलिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.