गया, दिसम्बर 19 -- कड़ाके की ठंड का सिलसिला लगातार तेज होता जा रहा है। बर्फीली हवाओं की वजह से तापमान इस कदर लुढ़क रहा है, मानों इस बार की ठंड पिछले कई वर्षों के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए आतुर है। सुबह से लेकर शाम तक घने कोहरे की चादर छाई हुई है। गया जी में लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को पूरे दिन कोहरा छाया रहा। गुरुवार की शाम से ही कोहरे का असर दिखने लगा था, जो रात के साथ और गहराता चला गया। शुक्रवार की सुबह हालात और भी गंभीर रहे। देर रात से लेकर सुबह 5:30 बजे तक विजिबिलिटी मात्र 100 मीटर तक सिमट गई थी। इसके कारण सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित रहा। सुबह 6:30 बजे के बाद कोहरे का असर कुछ कम होना शुरू हुआ। लेकिन, तब भी दृश्यता बेहद सीमित बनी रही। सुबह सात बजे विजिबिलिटी करीब 300 मीटर दर्ज की गई। दिन चढ़ने के साथ कोहरा थोड़ा छंटा, लेकिन धूप ...