बेगुसराय, नवम्बर 25 -- गढ़पुरा। प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति के द्वारा 15 नवंबर से धन क्रय किया जाना शुरू हो गया है। जबकि गढ़़पुरा प्रखंड में धान का क्रय सिर्फ कोरियामा पैक्स शुरू किया है। जिसके द्वारा 98 क्विंटल 40 किलो धान खरीदी गई है। जबकि अन्य आठ पैक्स में धान की अधिप्राप्ति शुरू नहीं किया गया है। जबकि विभागीय तौर पर सभी पैक्स का प्रथम लौट के लिए सीसी भी किया गया है। धन अधिप्राप्ति शुरू नहीं किए जाने के बारे में गढ़़पुरा पैक्स के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण मिश्र प्यारे का कहना है कि किसान का अभी धान की कटाई पूरी नहीं हो पाया है। वही कटाई किया गया धान में नमी अधिक होने के कारण क्रय नहीं किया जा रहा है। कम से कम नमी 17 प्रतिशत पर आने के बाद ही धान का क्रय किया जाना है। इस संबंध में बीसीओ विनय कुमार ने बताया कि धान की खरीद शुरू होने का कारण...